दिल्ली। पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और जवानों को मिठाई खिलाकर आजादी की बधाई दी। इस दौरान शिवराज ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हमें अपने देश के लिए जीना है और भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है।