जबलपुर। 15 अगस्त यानी आजादी के जश्न का दिन 78 वां स्वतंत्रता दिवस देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। साल 1947 में इसी दिन भारत ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हो गया था। प्रदेश में आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में भी इस मौके पर शहर की इमारतें कुछ इस तरह से सजी है कि जो भी देखा बस देखता ही रह जाता। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इमारत हो या फिर नगर निगम की बिल्डिंग या फिर शहर का सालों पुराना कलेक्ट्रेट भवन सभी को तीन रंगों की रोशनी से सजाया गया है।