नीमच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय तपोभूमि पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने झंडा वंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने संबोधित किया। आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया। देश सेवा में तत्पर रहने के लिए आह्वान किया।