उज्जैन। भारत के 78वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उज्जैन में गुरुवार को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान, उज्जैन में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। टेटवाल ने फ्लेग होस्टिंग के बाद परेड का निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के समारोह में मुख्य अतिथि गौतम टेटवाल का 8रू58 बजे आगमन हुआ प्रातरू 09 बजे ध्वजारोहण,सलामी, राष्ट्रगान धुन के बाद 09रू10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद के परिवार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान का कार्यक्रम शुरू हुआ। 9: 20 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर 09.40 बजे हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट के बाद 10.00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम। कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलो के बच्चो ने भाग लिया। दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आजादी के पर्व में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
मेला कार्यालय पर कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण -
संभागायुक्त एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालक संजय गुप्ता ने मेला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद गुप्ता ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी,और सभी ने राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के अवसर पर नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक ,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व सयुक्त संचालक पी.एस.मालवीय,डिप्टी संचालक बंसल,सहायक संचालक प्रज्ञा गीते और स्मार्ट सिटी के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहें।