सरवानियां महाराज। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद भवन पर नगर परिषद अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन ने झंडा वंदन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पहले मां सरस्वती व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गुलाल लगाकर आजादी पर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान , स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा संदीप शर्मा, प्राथमिक साख संस्था प्रभारी कुलदीप जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा नगर परिषद कर्मचारी अधिकारी, गणमान्यजन, कर्मचारी, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि और पत्रकार तथा नगरवासी उपस्थित थे। संचालन पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना ने किया तथा आभार नगर परिषद अकाउंटेंट रोहित वर्मा ने किया।