BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 9:50 am
BIG NEWS : भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, लाल परेड ग्राउंड पर ली परेड की सलामी, पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को भोपाल में सुबह करीब 9 बजे लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री अपने संदेश का वाचन कर रहे हैं।


मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, भोपाल मयूर खंडेलवाल कर रहे हैं। परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल हैं। इनमें प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्‍स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्‍वरोही दल हैं।


इससे पहले, सुबह 8 बजे कमिश्नर ऑफिस में कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने झंडावंदन किया। कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने तिरंगा फहराया।


स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम लोगों में भी खासा उत्साह है। पूर्व संध्या को उन्होंने अपने घरों पर आकर्षक रोशनी की। भोपाल की ऐतिहासिक इमारतें, सरकारी दफ्तर, मंदिर भी जगमगा उठे। वहीं, आज सुबह से ध्वजारोहण का सिलसिला शुरू हो गया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE