BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 9:55 am
BIG REPORT : डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद परेड की ली सलामी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। देश-प्रदेश के साथ-साथ संस्कारधानी जबलपुर में भी 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह पुलिस मैदान में सुबह 9 बजे हुआ। मुख्य अतिथि जबलपुर प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली।


मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। इसके बाद डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियां, छब्ब् व स्काउट-गाइड इत्यादि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा।


डिप्टी सीएम स्कूली बच्चों के साथ करेंगे मध्यान्ह भोजन
प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करेंगे, इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करेंगे। इसके बाद मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी करेंगे। जिले भर में जगह-जगह जश्न-ए-आजादी का आयोजन हो रहा है, और शान से तिरंगा लहरा रहा है। नगर निगम, जिला पंचायत समेत जिले की जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समारोहपूर्वक स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी तरह, शासकीय अर्द्धशासकीय भवनों पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। “राष्ट्रगान” का सामूहिक गायन होगा।


जबलपुर में 300 जवान सुरक्षा में तैनात
कार्यक्रम को देखते हुए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। रातभर पुलिस ने गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ली है। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों की तलाशी ली। इस दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था में 300 जवानों को तैनात किया गया है। थाना प्रभारी होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में जाकर रुकने वाले यात्रियों की तलाशी लेते हुए आईडी प्रूफ देखे। पुलिस ने सुबह होटलों व धर्मशालाओं में पहुंचकर यात्रियों के कमरों को तलाशा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE