ग्वालियर। देश-प्रदेश के साथ ग्वालियर में भी 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। एसएएफ मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
यहां सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियां, छब्ब् व स्काउट-गाइड इत्यादि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
इसे लेकर शहर में करीब 700 जवान व अफसर को तैनात किया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठक्ै (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) ने जांच की है।