इंदौर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुबह 9 बजे झंडावंदन किया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। कुछ ही देर में समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी।
विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर सरकार का खास जोर है महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की है कि बीआरटीएस को देवास रोड स्थित मांगलिया टोल नाके तक बढ़ाया जाएगा।