मनासा। बुरहानी मस्जिद गार्डन में आमिलसाहब व इंदौर के शिवालय गेट पे विधायक प्रतिनिधि बलराम वर्मा एवम तीनो कॉलोनी के आमिल साहब ने झंडा वंदन किया। सयुक्त रूपसे आयोजित इस कार्यक्रम में अलकमर मोहल्ला, मसाकिन, हैदरी टाउन शिप के सैकड़ों बोहरा समाज के लोगो के अलावा स्कूली बच्चे, महिलाएं भी सम्मिलित हुई। सभी ने एक दूसरे को स्वंत्रता दिवस की बधाई दी। राष्ट्र गान के साथ ही समारोह संपन्न हुआ।