मुरैना। देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मुरैना के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। प्रातः 9 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने झंडा वंदन किया।
बता दें कि, इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष के साथ सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर शारदा सोलंकी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद है। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित स्वतंत्रता सेनानी एवं सैकड़ों संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद हैं ।कार्यक्रम में जिला पुलिस बल के अलावा पांचवी बटालियन एसएएफ प्रमुख रूप से ग्राउंड में परेड दी। परेड की सलामी विधानसभा अध्यक्ष ने ली। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में स्कूल छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इन देशभक्ति प्रस्तुतियों को देखने के लिए शहर भर से लोग एकत्रित रहेंगे।