BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 11:07 am
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किया ध्वजारोहण, भारत निर्माण में कांग्रेस पार्टी की भूमिका और प्रदेश कांग्रेस के संदेश का वाचन कर दिया ये संदेश, पढे़ खबर   

Share On:-

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह भी उपस्थित रहे। जीतू पटवारी ने भारत निर्माण में कांग्रेस पार्टी की भूमिका और प्रदेश कांग्रेस के संदेश का वाचन किया। 


देश की उन्नति और सभी नागरिकों के समान अधिकार के लिए काम करेंगे
आज देश का स्वतंत्रता दिवस है प्रदेश और देशवासियों को बहुत सारी शुभकामनाएं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद लोकतंत्र में जो कांग्रेस को जिम्मेदारी मिली है वह विपक्ष की है। हम देश की उन्नति और सभी नागरिकों के समान अधिकार के लिए काम करेंगे। देश की उन्नति और विकास में सबको साथ लेकर चलने में कांग्रेस ने अपनी भूमिका निभाई है। 


कांग्रेस ने वैश्विक मंच पर भारत को अग्रणी देश मे लाया  
जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ता को एक नई ऊर्जा मिली। 77 वर्ष पहले हमें आजादी मिली, कांग्रेस ने सभी वर्ग के हित मे फैसले लिए है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा घर घर लेकर जाएंगे। कई स्वतंत्रता सेनानियों का नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन उनका बलिदान हमे याद करना चाहिए। 


कांग्रेस का संघर्ष केवल स्वतंत्रता हासिल करना नहीं बल्कि समाज में समानता लाना भी मकसद है। कांग्रेस ने वैश्विक मंच पर भारत को अग्रणी देश मे लाया। आज हमे एक ऐसी सरकार चाहिए जो दलित पिछड़े ओर गरीब वर्ग को साथ मे लेकर चले। देश में आज ऐसी सरकार की जरूरत है जो एकता की बात करें। आज हमारे सामने दलित गरीब वंचित शोषित को अधिकार दिलाने की चुनौती है।
 

कांग्रेस का इतिहास धर्मनिरपेक्षता का रहा है- जीतू पटवारी 
जीतू पटवारी ने कहा कि ऐसा भारत बनाना है जहां युवाओं को मौका मिले और कोई भी किसान ओर गरीब भूखा न सोए। उन्होंने कहा एक अनुसूचित जाति समाज के जनपद सदस्य को झंडा फहराने के लिए जद्दोजहद करना पड़ा। यह सागर जिले की घटना है, इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार किया। आदिवासी माता-पिता अपने बच्चों को बेच रहे हैं,  यह खंडवा जिले की खबर है। यह दोनों घटना आरोप प्रत्यारोप करने के लिए नहीं है बल्कि हमें सचेत करती हैं कि ऐसा प्रदेश हमारा ना बने। कांग्रेस ने अपना सब कुछ न्योछावर करके देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया। देश के संसाधनों पर सबका अधिकार है, सबसे महंगा और बेरोजगार देश हमारा है यह सरकार के आंकड़े कहते हैं।संविधान की रक्षा करना कांग्रेस का नहीं देश का विचार है। जीतू ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से बड़ी देश की भावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE