मनासा। देवरी खवासा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आज 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेलास के साथ मनाया गया। जिसमे गांव समस्त स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। गांव के मुख्य मार्गाे से निकाली गई रेली बस देव नारायण चोक इमली चौक बस स्टैंड होती हुए स्वराज भवन पर पहुंची।जहा ध्वजा रोहणा किया गया ग्राम पंचायत सरपंच शिवकन्या अंबाराम गुर्जर उप सरपंच मदनलाल पाटीदार सचिव दिनेश जोशी के द्वारा किया गया। आयोजन में शासकीय हाई स्कूल,शासकीय माध्यमिक विद्यालय,शासकीय प्राथमिक विद्यालय सहित गैलेक्सी स्कूल, सनातन पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे के शामिल हुए। स्कूली बच्ची द्वारा देशोभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि मदनलाल पटेल रामविलास पाटीदार मोहनलाल नागदा पट्टी वाले बाबूलाल पंचावत राजाराम प्रजापत रिटायर्ड आर्मी मैन राजू सोनी बालचंद राठौर निलेश पाटीदार सरपंच शिवन्या पति अंबाराम गुर्जर सचिव दिनेश जोशी मदनलाल पंचावत उपसरपंच आदि के द्वारा मां सरस्वती व शहीद हुए वीर जवानों को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वह सभी बच्चों को प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथियों के द्वारा दी गई।