छतरपुर। बड़ामलहरा पुलस अनुभाग के भगवाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठी तिगड्डा पर पेड़ के नीचे खड़े 12 लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे 8 महिलाये व 2 पुरुष मजदूर शामिल है । जानकारी लगते ही एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने सीएचसी बड़ामलहरा पहुंच कर घायलो का हाल जाना और इलाज के लिए डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जानकारी के मुताबिक वीरों निबासी माया पति रामेश्वर आदिवासी 40 साल, मानकुंवर पति नन्द लाल आदिवासी 28 साल निबासी मलगुवा, मल्लो पिता मुन्नी 22 साल निवासी शाहगढ़ पार्वती पति चंद राम आदिवासी वीरों 30 कासीराम पिता दासु आदिवासी 35 साल पार्वती पति कलुआ आदिवासी 50 साल कविता पिता तुलसी आदिवासी 20 साल,नर्बदा पिता मुन्नी आदिवासी 21 साल कासी बाई पति तुलसी आदिवासी 40 मानिक पिता गोरेलाल आदिवासी 50 साल भगुनती पति मानिक लाल आदिवासी 45 साल हीरा पिता जलमा आदिवासी वीरों 50 साल सिमारो निबासी भगवत लोधी का बरेठी तिगड्डा स्थिति खेत मे लगी मूंगफली की फसल की निदाई करने गए थे तभी दोपहर साढ़े तीन बजे एकाएक बारिश होने लगी ।जिससे सभी लोग वही लगे श्यामर के पेड़ के नीचे खड़े हो गए । तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे कासी बाई आदिवासी 40 वर्षीय व कविता आदिवासी 20 वर्षीय की मौके पर मौत हो गयी ।