मनासा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा आजादी की 78 वी वर्षगांठ बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भंवरलाल जी चौहान के साथ किया झंडावंदन और सभी कार्यकर्ताओं को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई। सभी को मिठाई का वितरण किया गया।
झंडावंदन पश्चात सर्वप्रथम शहर मंडलम अध्यक्ष दामू विजयवर्गीय द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कैलाश जी पाटीदार, रामप्रसाद कसेरा, दीपक गहलोत, ओम रावत, मनोरमा मूंदड़ा, शशि कसेरा, पार्षद सत्यनारायण लक्षकार, महेश नंदवाना, कुलवंत तिवारी आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया ने किया और आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम सोनी द्वारा किया गया।