भोपाल। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित प्राचीन मरघटिया महादेव मंदिर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने झंडा लहरा कर भारत माता के जयकारे लगाए। जागृत हिंदू मंच के तत्वाधान में ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन कर पूजा अर्चना की। सिंधी समाज के प्रमुख व जागृत हिंदू मंच के संरक्षक डॉ. दुर्गेश केसवानी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक कर दर्शन लाभ लिया। डॉ. केसवानी ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप देश विकसित भारत बने इसके लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जागृत हिंदू मंच के संयोजक अधिवक्ता सुनील जैन, अनिल मोटवानी, अमित वर्मा, पंडित विपिन त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।