रेवली देवली। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्षगांठ पर रेवली देवली पंचायत भवन पर रेवली देवली सरपंच हाबू ड़ी बाई तुलसीराम भील ने झंडा वंदन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पहले मां सरस्वती व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गुलाल लगाकर पूजा अर्चनाआजादी पर्व की शुरुआत की।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य मीनाक्षी व्यास सहित स्कूल के समस्त अध्यापक, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रेणु शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा नगर परिषद कर्मचारी अधिकारी, गणमान्यजन, कर्मचारी, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि और पत्रकार तथा नगरवासी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बच्चों ने भी अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल नागदा ने भी अपने ओजस्वी उद्बोधन पावन अवसर दिया। आयोजन के दौरान पंचायत के सभी कर्मचारी गण तथा ग्रामीण जन लक्ष्मी नारायण नागदा, उप सरपंच जितेंद्र नागदा, शांतिलाल नागदा, विष्णु प्रसाद नागदा, मदनलाल नागदा, हीरालाल कुमावत, जीवन कुमावत, मांगीलाल नागदा, रघुनाथ, हुडी बाई, ओम प्रकाश नागदा, कंवरलाल नागदा, अशोक नागदा, मांगीलाल नागदा सहित कई गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर परसभी को मिठाई खिलाकर इस पावन अवसर की बधाई शुभकामनाएं दी।