झालावाड़। जिले के उपखंड क्षेत्र भवानी मंडी में आज 78 वे स्वतंत्रता दिवस का समारोह भगत सिंह मंच मेला मैदान मे आयोजित किया गया। वंही उपखण्ड अधिकारी व डिवाइसपी ने ध्वजारोहण व राष्ट्रगान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात् राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण, पुलिस, होमगार्ड एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा मार्चपास्ट की सलामी ली इस दौरान एसडीएम ने पूरे शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। वंही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार के रूप में प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद सामूहिक भारतीयम् व्यायाम प्रदर्शन, बालिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रदर्शन किया गया।