BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 12:24 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, बंटी मिठाइयां, स्कली छात्रों ने किया रंगारंग कार्यक्रम, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। यहां 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पुनीत पूर्व पर ग्राम पंचायत भवन मावि व प्रा वि में सरपंच व उप सरपंच ने सामुहिक झंडा वंदन किया और ध्वज को प्रणाम किया।


सर्व प्रथम प्रातः 8 बजे मा वि में सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल व उप सरपंच प्रेमलता अशोक कुमार पाटीदार , पंचायत सचिव सोहनलाल शर्मा , पटवारी रावत और विष्णु नागर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे ध्वज को प्रणाम किया। तत्पश्चात वहां से प्रभातफेरी निकाली गई जो प्रा वि आकर दोनों शालाओं के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय बैनर व राष्ट्रीय पताका हाथ में लेकर प्रभातफेरी निकाली गई जो गांव के प्रमुख मार्गों से निकलती हुई पुनः प्रा वि परिसर में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। जहां जहां से प्रभातफेरी निकाली ग्रामवासियों ने कुमकुम का तिलक लगाकर सभी का आत्मीय स्वागत किया बालक भी राष्ट्रीय नारे भारत माता की जय स्वतंत्रता दिवस अमर रहे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।


यहां ग्राम पंचायत भवन पर भी सरपंच उपसरपंच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात उपस्थित सभी ग्रामवासियों को मिठाई वितरित की गई।प्रा वि व मा वि द्वारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सर्व प्रथम सरपंच उपसरपंच व वरिष्ठ जनों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और नन्ही बालिकाओं द्वारा राष्ट्र गान व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। यहां स्कुली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं राष्ट्र भक्ति के उपर शानदार अभिनय किया गया जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। नन्हे मुन्ने बालकों की शानदार प्रस्तुति पर ग्राम वासियों ने उन्हें पारितोषिक दिया गया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच जगदीश धाकड़ नंदलाल पाटीदार दिनेश बंजारा उदयलाल मेघवाल पत्रकार शाला विकास समिति के अध्यक्ष द्वय सुरेश दास बैरागी व बंटी मीणा श्यामसुंदर पाटीदार देवी लाल धाकड़ पंच खेड़ा दारू धनसुख पाटीदार पंच वरदीचंद बंजारा पंच आंगनवाड़ी क्रमांक 1 व 2 की कार्यकर्ता व सहायिका आशा कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केन्द्र की ए एन एम उमा अग्रवाल शाला का स्टाफगण सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की गई।


कार्यक्रम का संचालन मा वि के प्रधानाध्यापक अनील जैन ने किया और आभार मा वि के अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE