BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 12:34 pm
KHABAR : जिला मुख्यालय पर डीआरपी लाइन में हुआ झंडा वंदन, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दी सलामी, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहर सहित समूचे अंचल में जोश, जूनून, उमंग- उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से देरशाम तक देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह डीआरपी लाइन स्थित मैदान पर हुआ, जहां सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बैंड की राष्ट्रीय धुन पर राष्ट्रगान हुआ। प्लाटून का निरीक्षण कर सलामी ली।। हर्ष फायर की आवाज से पूरा परिसर जोश और उत्साह से भर उठा।  मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 475 जिला प्रशासन और 55 पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न वर्गों के नागरिकों का सम्मान हुआ। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों का ही सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा, नपा, एसपी, कलेक्टर, न्यायालय परिसर के साथ ही शहरभर के शासकीय, अशासकीय भवनों, स्कूलो में झंडावंदन, राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस दौरन भारत माता की जय, वनदे मातरम का जयघोष गुंजायमान होता रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE