रतलाम। आज पुरा देश स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह उमंग के साथ मना रहा है कइस अवसर पर बच्चों के स्कूल में प्रोग्राम रखा जाता है, जिसमें उन्हें तिरंगा की थीम के कपड़े पहनने और अच्छे से तैयार होकर आने के लिए कहते है। हर माता-पिता चाहते हैं कि हमारा बेटा या बेटी सबसे सुंदर लगे और हर कोई उन्हें देखते ही छोटा देशभक्त कहने लगे उसी को लेकर आज जावरा तहसील के सभी गांव स्कूल मैं 15 अगस्त बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर मैं रैली के रूप में निकले जिसमें देशभक्ति के नारे भी गूंजते नजर आए छोटे-छोटे नन्हे नन्हे बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा लेकर कदम ताल मिलाते हुए चले जिस मैं ढोल के साथ नगर में रैली निकाली। वहीं स्कूलों में अलग-अलग छात्रों ने भारत माता गांधीजी द्वारा अलग-अलग किरदार में नजर आए जो रैली से आगे चल रहे थें तो कल स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें देशभक्ति से उत्प्रोत गीतों पर एक से बढ़कर एक देश भक्ति के भजनों पर प्रस्तुति दी वही कई स्कूलों में घोष द्वारा भी रैली निकाली गई तत्पश्चात पंचायत में पहुंचकर सरपंच द्वारा द्वारा ध्वजारोहण किया गया यू स्मोक पर सभी पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।