BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2024, 12:57 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया, विधायक बोले आने वाली पीढ़ी आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है, तिरंगे को दी सलामी, जन-गण-मन अधिनायक से गुंजा परिसर, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। देश की आजादी को समर्पित आज 15 अगस्त को सुबह सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों एवं नन्हे मुन्ने बच्चें हाथों में तिरंगा लिए प्रभातफेरी में निकले। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते बच्चे जब जयघोष के साथ राष्ट्रीय धुन पर कदमताल मिलाते शहर की गलियों से निकले तो शहरवासियों ने उनके उत्साह और जज्बे की दाद दी। इसके साथ ही शहर के शासकीय अशासकीय विद्यालयों तथा अन्य विभागों में भी अपने भवनों पर हमारी आन बान और शान का प्रतीक  तिरंगा झंडा फहराया गया।


स्वतन्त्रता दिवस का मुख्य समारोह सीएम राइज (हाई सेकेंडरी)  स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय  विधायक ओमप्रकाश सखलेचा उपस्थित थे। साथ ही जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष गोपाल चारण भी अतिथि बतौर उपस्थित थे। आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने जन-गण-मन अधिनायक पर ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने परेड ग्राउंड पर तिरंगे को सलामी दी। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए अग्रसर है। जो उत्साह और उमंग इस पीढ़ी में देखने को मिल रहा है निश्चित ही उसपर गर्व महसूस किया जा सकता है। हमारी पीढ़ी को उत्कृष्ट शिक्षा हासिल हो इसके लिए आपके इस हायर सेकंडरी स्कूल को उन्नत बनाते हुए सीएम राइज विद्यालय में कन्वर्ट किया जा रहा है शिघ्र ही यहां एक नया भवन निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य केंद्र की नवीन बिल्डिंग बनने जा रही है जिसमें डाक्टरों से लेकर मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ तथा लेब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्री सखलेचा ने कहा कि जब  सरवानिया महाराज ग्राम पंचायत हुआ करती थी तब ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का आकार छोटा होता था तो बजट  भी उनके अनुरूप ही आता था तो ऐसे में इस निकाय का विकास धिमी गति से हो रहा था लेकिन जब ग्राम पंचायत से नगर परिषद का गठन हुआ तो सरवानिया महाराज का विकास एकदम तिव्र गति से हो रहा है। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


समारोह में नप अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्य डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का वाचन कर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कि हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देकर शहर विकास में श्रेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। समारोह के समापन एवं आभार की घोषणा नगर परिषद अकाउंटेंट रोहित वर्मा ने की तथा संचालन वीरेंद्र कुमार गुर्जर शिक्षक द्वारा किया गया।

 
इससे पूर्व शहर के शासकीय कार्यालय पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी असलम पठान व कृषि सहकारी संस्था सोसायटी में कुलदीप जैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संदीप शर्मा व नगर परिषद में नपअध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन द्वारा  ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, शासकीय व निजी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं, बच्चे, पत्रकार गण, पुलिस चौकी व अस्पताल स्टाफ , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पार्षदगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक बंधु , पालक गण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE