मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मानसा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मनासा नगर में सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति नारो के साथ नगर में रेली निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी स्कूलों का मनासा कृषि उपज मंडी में सामूहिक रूप से आयोजन हुआ। जिसमें शासकीय और अशासकीय स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति गीतों पर नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मनासा एसडीएम पवन बारिया एसडीपी विमलेश उईके ने कार्यक्रम की सराहना की। पढ़ाई खेलकूद और जिले में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशासनिक अधिकारियों ने शील्ड और प्रशंसा पत्र देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे और उनके परिजन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।