छतरपुर। छतरपुर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया उन्होंने खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में मौजूद छतरपुर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्थाओं और बच्चों को भी शील्ड और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिले वासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने की अपील की स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।