BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 10:53 am
NEWS : जे.के. सीमेंट वर्क्स में उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, देश, प्रदेश और उद्योग के विकास के लिए हमारा ध्येय एक होना चाहिए - मनीष तोषनीवाल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट के निंबाहेड़ा और मांगरोल इकाइयों में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षाेल्लास से किया गया। दोनों इकाइयों में यह समारोह यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। निंबाहेड़ा इकाई में  मनीष तोषनीवाल और मांगरोल इकाई में टेक्निकल हेड  मुरली मनोहर लड्ढा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।


मुख्य अतिथि मनीष तोषनीवाल ने अपने संबोधन में कहा, ष्आज पूरा देश एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस पावन दिन को हासिल करने के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि के कारण आज हमारा लोकतंत्र सशक्त और सजीव है। देश, प्रदेश और उद्योग के विकास के लिए हमारा लक्ष्य एक होना चाहिए और सभी को मिलकर राष्ट्र की मजबूती के साथ-साथ उद्योग की प्रगति के लिए एकजुट प्रयास करना चाहिए।


ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सुरक्षा बलों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसे यूनिट हेड ने सलामी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा प्रहरियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया।


समारोह में जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड अजय गर्ग, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, माइनिंग हेड यतेंद्र शर्मा, सिक्योरिटी हेड धनंजय कुमार, श्रमिक संघ के अध्यक्ष कल्याण सिंह, महामंत्री दिनेश राव समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी,कैलाश नगरवासी और अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव पानेरी ने किया।


इसी प्रकार जे.के. सीमेंट वर्क्स मांगरोल में भी 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लड्ढा ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया और देश की प्रगति में जे.के. सीमेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत करउनका उत्साहवर्धन किया।


इस समारोह का सफल संचालन शैलेंद्र दशोरा ने किया। कार्यक्रम में दीपक सोनी, सोमेश गौड़, शांति लाल जैन, विकेश जैन, विशाल लड्ढा, अमित सिंह समेत कई कर्मचारी और सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE