रतनगढ। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) का राष्ट्रीय पर्व नगर में उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई सब्जी मंडी पुरानी नगर पंचायत भवन पहुंची, जहां नगर पंचायत परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुगनाबाई कचरुमल जी गुर्जर ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री का संदेश वाचन रचना पार्षद पति गोपाल राठौड़ ने किया, तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओ को नगर परिषद की ओर प्रसादी वितरण कि गई समारोह मैं नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी एवं पुलिस प्रशासन सहित नगर के गणमान्य नागरिक गण, पार्षद गण, पत्रकार गण तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य गण एवं टीचर एवं विद्यार्थी गण उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पश्चात भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पांच दिवसीय मेले का शुभआरंभ जावद विधायक ओम कुमार सकलेचा के द्वारा किया गया। अवसर पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चरण एवं मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा और मंडल महामंत्री पिंकेश मंण्डोवरा एवं नगर के सभी कार्यकर्ता एवं पार्षद गन एव नगर वासियों की उपस्थिति में मेले का शुभारंभ हुआ।