BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 11:12 am
KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंडी प्रांगण में नगर परिषद अध्यक्ष ने किया झंडा वंदन, पढे़ महबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को नगर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंडी प्रांगण परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडा वंदन किया तथा एक सुर में सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने शांति के प्रतीक कबूतरो को उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर सभी नगर वासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। बाद नगर के प्रतिभावान एवं उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।


इससे पूर्व नगर में विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों और संस्थाओं जिसमें तहसील कार्यालय पर तहसीलदार राजेश सोनी, पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी बी एल भाबर, सी एम राइज स्कूल में प्राचार्य किरण जैन, शासकीय कन्या उमावि में प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने तथा भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने और कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शोभागमल नागोरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंडी प्रांगण में  उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, महिला नेत्री सुनीता मेहता, तहसीलदार राजेश सोनी, नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बी एल भाबर, दिनेश जोशी सहित नगर परिषद के पार्षद गण एवं समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने किया और आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE