BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 11:13 am
NEWS : पुलिस लाइन में मनाया आजादी का पर्व, पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर जवानों को बांटी मिठाई, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस ने अनुशासन एवं उल्लास के साथ जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की।


78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन स्थित क्वार्टर गार्ड पर स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया गया।  एसपी सुधीर जोशी के पुलिस लाईन पहुंचने पर एएसपी परबत सिंह, मुकेश सांखला, पवन जैन, तेजकुमार पाठक व अन्य अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने प्रातः 8.30 बजे पुलिस लाईन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में एमबीसी, जिला पुलिस व होमगार्ड से बनी सम्मान परेड द्वारा ध्वज का राष्ट्रीय सेल्यूट से सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने परेड के मध्य पहुंच जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की एवं जवानों व उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों द्वारा वर्षभर किये कामों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक जिले में पुलिस ने जो काम किया है और जो अच्छा मुकाम हासिल किया है, ऐसी लगन और मेहनत के साथ आगे भी करते रहे। उन्होंने जनता के प्रति पुलिस की ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से करने हेतु प्रेरित किया। 


इस अवसर पर डीएसपी शिवप्रकाश व बंशीलाल, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, महिला थानाधिकारी मधु कंवर, डीएसटी प्रभारी गोवर्धन सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, संचित निरीक्षक अनिल पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकियों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE