मनासा। प्रातः काल प्रभात फेरी पूरे जोश एवं राष्ट्रीय गानों के साथ निकाली गई।ग्राम बड़कुआ के सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल सारदना,उपसरपंच मदनलाल राठौर, सचिव मनीष पाईवाल जीवन राठौर, सुंदरलाल गुर्जर,सभी पंच ,जिला पंचायत प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग, सेवानिवृत्त प्र अ मोहनलाल पंवार ,दिनेश राठौर, सुंदरलाल राठौर, देवीलाल गुर्जर(अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति)स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, चेतना विद्यालय, ज्ञान सरोवर विद्यालय के बच्चे तथा ग्रामवासियों की उपिस्थिति में संस्था प्रधान शैलेन्द्र जोशी ने ध्वज फहराया।
इस अवसर पर तीनों विद्यालय के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।खूब दाद बटोरी एवम पुरस्कार भी खूब मिले। इस अवसर पर रिटायर्ड सैनिक पप्पूलाल धनगर का भी सम्मान किया गया। पप्पूलाल के बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर सिखाने की घोषणा की। आज कमलेश कुशवाह द्वारा बच्चों को विशेष भोज(तिथि भोज) कराया गया।
मदनलाल राठौर ने 14नवम्बर 2024 ष्बाल दिवसष्के अवसर पर बच्चों को विशेष भोज(तिथि भोज)एवं आगामी गणतंत्र दिवस 2025 को मुकेश श्यामलाल हिंगोरिया ने बच्चों को विशेष भोज(तिथि भोज) कराने की घोषणा की। विद्यालय परिवार द्वारा तीनो महानुभाओं का आभार व्यक्त किया।आज इस अवसर पर ग्रामपंचायत बड़कुआ द्वारा पूरे गाँव मे लाउडस्पीकर व्यवस्था शुरू की गई।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण शैलेन्द्र जोशी ने दिया रैली का संचालन धर्मेंद्र सिसोदिया एवं सूरजमल राठौर ने किया। सफल संचालन दिलीप तिवारी ने किया एवं आभार उमाशंकर धनगर ने व्यक्त किया। ग्रामपंचायत बड़कुआ द्वारा मिठाई वितरण एवं विशेष भोज के साथ आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।