मनासा। आज पूरे देश भर में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया वहीं देर शाम मनासा नगर में वीर डिफेंस एकेडमी फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर सांडिया द्वारा मनासा नगर में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।डीजे के पीछे तिरंगा लहराते हुए अपने अपने वाहनों पर युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर नाचते झूमते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा वाहन रैली में सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए।
नगर के नीमच नाका कारगिल चौराहा से शुरू हुई तिरंगा वाहन रैली बस स्टेंड सदर बाजार सब्जी मंडी सदर बाजार रामपुरा नाका होते हुए पुनः कारगिल चौराहा पहुंची । तिरंगा वाहन रैली में युवाओं में काफी जोश देखा गया ।