नीमच। आजादी की 78 वी वर्षगांठ पर सीआरपीएफ से एक विशाल दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान हाथों में तिरंगा लेकर बाइक और साइकिलों पर सवार होकर शहर में निकले। यह तिरंगा वाहन रैली सीआरपीएफ कैंपस के मेहता स्टेडियम से प्रारंभ हुई।
इस अवसर पर डी ई ग ए एसएलसी खूप,श्री रामकृष्ण, कब अध्यक्ष रिबेका एम सिम्टे, डिप्टी कमांडेंट देवेंद्रसिंह नेगी और अधिकारी मौजूद रहे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली वाहन रैली सरदार गेट, लायंस पार्क चौराहा, जाजू कॉलेज, सेंट्रल स्कूल होते हुए मेहता स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल सीआरपीएफ के जोशीले जवानों ने शहर के रास्तों को भारत मां की जय के नारों से गूंजायमान कर दिया। बताते चलें कि 3 दिन पूर्व सीआरपीएफ द्वारा पैदल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था।