BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 1:49 pm
BIG REPORT : नीमच के जिला चिकित्सालय में गूंजा नो सेफ्टी नो ड्यूटी का नारा, डॉक्टरों ने कलमबंद हड़ताल कर दर्ज कराया विरोध, उठाई सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर्स ने नो सेफ्टी नो ड्यूटी का नारा लगाते हुए आज एक घंटे के लिए कलमबंद हड़ताल की। विरोध प्रदर्शन की वजह थी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरतापूर्ण वारदात। 
डॉक्टर्स ने कहा कि जिस तरह बलात्कार के बाद महिला चिकित्सक की निर्ममता पूर्वक हत्या की गई है उसके विरोध में देश के सभी चिकित्सक एक साथ खड़े हैं। डॉक्टर विपरीत परिस्थिति में मरीजों की सेवा करते है। आम जनता से और शासन से हम सहयोग चाहते हैं। हम न्याय की मांग करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। घटना की सभी डॉक्टरों ने  भर्त्सना की। एक घंटे की कलम बंद हड़ताल के दौरान जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान चिकित्सकों का कहना था कि हमारी मांग है कि घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए आवश्यक उपाय किये जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE