BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 2:41 pm
KHABAR : रतलाम मेडिकल कॉलेज में जूडा की हड़ताल, ओपीडी में नहीं मिला उपचार, शाम को निकालेंगे कैंडल मार्च, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में रतलाम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। सभी जूनियर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के बाहर बैठ गए। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। मरीजों को परेशान होना पड़ा।


रतलाम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन को पत्र भेज अनिश्चित हड़ताल पर जाने की सूचना भेजी थी।


जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन मीडिया प्रभारी डॉ. दीपक हिंडाल ने बताया कि शाम को मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में निंदनीय घटना के विरोध में रतलाम कॉलेज की सभी ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद कर विरोध जताया जा रहा है।


यह है मांगें
निष्पक्ष जांच में तेजी लाई जाए। दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ को रोकने के लिए अपराध स्थल को सील करने जैसे उपाय किए जाएं।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित माफी मांगी जाए। उन्हें बर्खास्त करने का आदेश दिया जाए।
मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों पर क्रूर हमले के लिए कोलकाता पुलिस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के जीवन की सुरक्षा के लिए डॉक्टरों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के बारे में भारत सरकार से लिखित आश्वासन।
पीड़ित के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE