BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 3:11 pm
KHABAR : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, प्रभारी मंत्री सिलावट, सांसद भारत सिंह पहुंचे भारत रत्न के पैतृक निवास, की पुष्पांजलि अर्पित, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की शुक्रवार को छठवीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरे देश भर में अटलजी को याद किया जा रहा है। ग्वालियर शहर के कमल सिंह का बाग में स्वर्गीय अटल जी का पैतृक निवास है, जहां सुबह से ही पुष्पांजलि देने वालों का आना जाना लगा हुआ है।


शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम लोग भी अटलजी को पुष्पांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद भारत सिंह भी अटलजी के घर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।


बता दें कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व के चलते न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेसी भी बड़ी तादाद में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद भारत सिंह कुशवाहा पहुंचे थे। तुलसी सिलावट ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को नमन करता हूं प्रणाम करता हूं, मैं आज उनके निवास पर पहुंचा हूं उनको पुष्पांजलि अर्पित की है। उनको याद करना स्मरण करने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। हमें जो उन्होंने मार्गदर्शन दिया है, उसे हम अपने जीवन में अपनाने का हमारा संकल्प है।


महापौर व कांग्रेसी भी पहुंचे
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेई का बचपन कमल सिंह का बाग की गलियों में गुजरा है। अटल जी छात्र राजनीति से लेकर देश के शीर्ष पद तक पहुंचे। भारत को परमाणु शक्ति बनाने में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यही वजह है कि वे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं। भारत सरकार ने अटल जी को भारत रत्न से भी नवाजा है। 16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेई ने अंतिम सांस ली थी।


यही कारण है कि ग्वालियर में उनके पैतृक निवास पर पुष्पांजलि सभा रखी गई थी। शुक्रवार सबह से भाजपा-कांग्रेस के नेता अटलजी के पडोसी शहर के गणमान्य नागरिक यहां आते-जाते रहे। भाजपा की ओर से सुबह प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी भी पहुंचे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE