शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आज शुक्रवार को नगरपालिका परिषद की बैठक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कराई गई। इस बैठक में बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक के सामने नगर पालिका परिषद की कांग्रेस और भाजपा महिला पार्षदों ने अध्यक्ष गायत्री शर्मा की कार्यशैली को लेकर विरोध दर्ज कराया।
वार्ड 14 से भाजपा पार्षद नीलम बघेल तो अध्यक्ष गायत्री शर्मा की हिटलरशाही को लेकर विधायक के सामने फूट फूटकर रोने लगी।महिला पार्षद नीलम ने खुले तौर नपा अध्यक्ष पति पर कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए। हैरत की बात तो यह रही कि विधायक देवेंद्र जैन महिला पार्षदो के दर्द को सुनते रहे ओर बिना किसी आश्वासन के आगे बढ़ गए।