सेगांव। वर्तमान मे प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक के पद प्रभार देने की प्रक्रिया जिले मे चल रही है। जिसमें घोर अनियमितता के चलते आजाद अध्यापक शिक्षक संघ एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से ज्ञापन नायब तहसीलदार सरदार मण्डलोई को सौपा।
गिरधारी चौहान एवं जगदीश चौधरी ने बताया कि उच्च पद प्रभार की प्रक्रिया जिला स्तरीय होना चाहिए। जबकी यह ब्लाक स्तर पर कि जा रही है। एवं अत्यन्त गोपनीय तरीके से शिक्षको को मौखिक सूचना दी जा रही है।काउन्सलिंग के लिऐ कोई भी विधीवत कार्यालयीन पत्र जारी नही किया गया और ना ही उपायुक्त महोदय के कार्यालय से प्राप्त उच्च पद प्रभार की सूची को प्रसारित किया गया। उच्च पद प्रभार के लिये विषयवार रिक्त पद कि शालाओ की सूची भी कार्यालय मे चस्पा नही कि गई।जिससे शिक्षको को स्थान चयन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उच्च पदभार की सूची मे कई शिक्षको के नाम छुट गये है। जूनीयर शिक्षको के नाम विषयवार उनसे अधिक योग्यता रखने वाले एवं वरीष्ठता रखने वाले शिक्षको के नाम सूची मे नही हैं, साथ ही शिक्षको की जाती भी त्रृटीपूर्ण है। दोनो शिक्षक संघटनो ने मांग की है कि खरगोन जिले की पुरी सुची को निरस्त करते हुए उच्च पद प्रभार की प्रकिया पूर्णतः पारदर्षिता के साथ विधिवत रूप से संपन्न कराई जाऐ एवं योग्य शिक्षको के नाम जो छुटे है उनके नाम जोडे जावे।
इस अवसर पर कडवा पाटीदार, शांतिलाल यादव, हिरदाराम चौहान, जयेन्द्र राठौड़, संतोष यादव, जितेन्द्र पाटीदार, अषोक अरण्डें, राधेष्याम चौहान, महेष मण्डलोई, तोताराम चौहान, श्रीराम पाटीदार, भगवान पाटीदार, संगीता पाटीदार, नीषा मोरे, सुनिता गुप्ता, ममता पाटीदार, सीमा जरसोनिया, एवं समस्त षिक्षक उपस्थित थे।