गरोठ/कोटडाबुजुर्ग। इस दुनिया में अगर देखा जाये तो हर व्यक्ति धार्मिक स्थलांे पर जाता है या वो कहीं सरकारी दफ्तरों में जाता है तो वो वहां जाकर कुछ ना कुछ जरुर मांगता है और हर आदमी में कोई लालच या तरसना जरुर होती है। पर कोटडाबुजुर्ग ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम बरखेडा अम्बेका मे एक छात्र लखन पिता बालाराम गायरी कक्षा 12 कोटडाबुजुर्ग ग्राम पंचायत मे पहुचा व उसने वहा जाकर कुछ उसने कहा सरंपच साहब मुझे कुछ नही चाहिये बस आप मुझे एक रामायण लाकर दे दिजिये मुझे ओर कोई लालसा नही है। फिर उसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच बीनाबाई कमलेश खैर द्वारा उस छात्र को रामायण भेंट की गई और माला पहनाकर स्वागत किया है।
ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है। वो लडका बहुत ही होनहार है। निरंतर हनुमान जी के मंदिर में जाना व रोज रामायण पाठ करना। ये जब कक्षा 3 री में था जबसे हनुमानजी के मंदिर में जाकर पूजापाठ करना रामायण पाठ करना इतना भक्तिभाव में लीन है ओर ये छात्र गाव के लडके व गाव वालो हर दिन मंदिर मे जाने के लिए प्रेरित करता है।