BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 5:05 pm
KHABAR : बीजपी में संगठन चुनाव की कवायद शुुरू, कल दिल्ली में होगी सदस्यता अभियान को लेकर बैठक, प्रदेश भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आम चुनावों के बाद अब बीजेपी के संगठन चुनाव की कवायद शुरू हो रही है। कल 17 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होगी। बैठक में मप्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। इस बैठक के बाद सदस्यता अभियान का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।


सदस्यता अभियान के लिए मप्र में नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी इसी बैठक में तय होगा। पार्टी में नए लोगों को सदस्यता दिलाने के बाद सक्रिय सदस्यता कराई जाएगी। इसके बाद बूथ समिति, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के चुनाव होंगे। फिर जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन का चुनाव होगा।


वीडी शर्मा की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की होना है नियुक्ति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ाया गया था। वीडी शर्मा को पहली बार 15 फरवरी को मप्र भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जेपी नड्‌डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद उन्हें भी एक्सटेंशन दिया गया था। अब वीडी की जगह नए नेता की नियुक्ति की जाएगी।


आधा दर्जन नेता अध्यक्ष बनने की कतार में
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए बीजेपी के करीब आधा दर्जन नेता कतार में लगे हैं। इनमें पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया प्रयासरत हैं। पहले आदिवासी वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चाएं थीं। लेकिन पहली बार केंद्र सरकार में दो आदिवासी सांसदों को मंत्री बनाए जाने के बाद यह संभावना कम ही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE