BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 5:22 pm
BIG NEWS : कांग्रेस ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, बैरिकेड्स पर चढ़े, दिग्विजय ने कहा-  जिस दिन मानसिंह पटेल गोविंद सिंह से मिलने गए थे उस दिन से वो गायब, कोर्ट ने अच्छा निर्णय सुनाया, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन शहीद पार्क में सभा के बाद कलेक्टर कार्यालय पर खत्म हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने संकुल भवन की ओर कूच किया। यहां कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। कलेक्टोरेट में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र होने लगे और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ने का प्रयास करते रहे लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार महेश परमार सहित कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भागते हुए नजर आए। एक घंटे तक चले घेराव के बाद जीतू पटवारी ने उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह को ज्ञापन देकर प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।


प्रदर्शन में शामिल होने से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी प्रदर्शन में मौजूद हैं। सभा में दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुरुवार को ही उज्जैन पहुंच गए थे। आंदोलन के प्रभारी चंदर सिंह सोंधिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नर्सिंग घोटाला, नीट एग्जाम फर्जीवाड़ा, शिप्रा नदी के प्रदूषित होने और दूसरे मुद्दों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने भी कलेक्टर कार्यालय से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है।


कोर्ट ने अच्छा निर्णय दिया -दिग्विजय सिंह-
ओबीसी नेता मानसिंह पटेल की सागर जिले में जमीन मामले में कब्जा करने का आरोप मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगा था । इसे लेकर मानसिंह पटेल ने 2016 में एक शिकायत दर्ज कराई थी। पटले ने अपनी जान का खतरा बताया था। इसके बाद से मानसिंह पटेल लापता हो गए और उन्हें पुलिस अब तक तलाश नहीं कर पाई है। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


भास्कर के सवाल पर दिग्गविजय सिंह ने कहा कि जिस दिन मान सिंह पटेल गोविंद सिंह से मिलने गए थे उस दिन से वो गायब है। सुप्रीम कोर्ट ने अच्छा निर्णय दिया है मानसिंह पटेल गुमशुदगी मामले में ेपज गठित की और जिसमें आईपीएस अधिकारीयो मध्यप्रदेश के बाहर के होंगे।


राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा-कांग्रेस के युवाओं में आज जोश देखने को मिल रहा है। सीएम के घर पर जो हल्ला बोला उसके लिए बधाई। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में गए लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि डरता वो है जिन्होंने कांग्रेस से खूब कमाया और खाया और जब लड़ने का मौका आया तब बीजेपी में शामिल हो गए। दिग्विजय सिंह ने मोदी पर कहा कि देश को खूब लूट रहे हैं। मोदी ने 10 साल में बड़े उद्योगपति के 12.5 लाख करोड़ के कर्ज माफ किए। बिजली का नया मीटर आया है जो 1000 का बिल 4-5 हजार का देगा।


शराब का व्यवसाय बंद करवाना चाहिए-पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा-सीएम को महाकाल की नगरी में शराब का व्यवसाय बंद करवाना चाहिए। इसके होने पर नागरिक अभिनंदन करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कहा कि यह माफिया सरकार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE