BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 5:44 pm
KHABAR : जननायक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन पौधा रोपण कर आप ने मनाया, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी नीमच ने आज बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त करने वाले एवं देश की राजनीति में आमूल चूल परिवर्तन करने वाले जननायक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन लोकसभा कार्यालय नीमच पर 31 फलदार फुलदार पौधों का रोपण कर केक काटकर के हर्षाेल्लास के साथ मनाया।


आप के नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि  12 साल में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर और दिल्ली और पंजाब में बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य के लिए जो कार्य किया है उसके प्रेरणा स्रोत मार्गदर्शक अरविंद केजरीवाल हैं और उन्होंने देश की राजनीति में एक नया अध्याय चालू किया है जिसमें आमजन के लिए बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना और महिला सुरक्षा प्रमुखता से हैं । हमें गर्व हैं कि हम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और निरंतर दिल्ली के बाद पंजाब गुजरात गोवा जैसे प्रदेशों में हमारे विधायक आज पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं हम ऐसे आदर्श पुरुष अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मना कर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द तानाशाह के चंगुल से मुक्त हो और जेल की सलाखो से  बाहर आए और वर्तमान में देश में जो तानाशाही चल रही है उसके खिलाफ मुकरता के साथ आंदोलन की शुरुआत करें।


आज के आयोजन में आप के नवीन कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक सागर, झुझर बोहरा, नरेंद्र पाटीदार, विनोद पवार, जाबिर हुसैन एवं जितेंद्र, राजकुमार, ओम प्रकाश, मुकेश, रोहित पाटीदार, तोहिद खान, दीपक राठौड़, नरेंद्र, अनिल मेघवाल, जगदीश चंद्र शर्मा एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE