BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2024, 6:28 pm
BIG NEWS : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ने पकड़ा जोर, कल फिर बंद हो जाएगी नीमच की लाइफ लाइन कही जाने वाली ये इमरजेंसी सुविधा, 24 घंटे में 5 हजार से अधिक लोग होंगे प्रभावित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और जघन्य हत्या के विरोध में नीमच जिले में कल यानी 17 अगस्त को तमाम निजी चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेगी। आई एम ए द्वारा मध्यप्रदेश के साथ-साथ नीमच जिले में भी 17 अगस्त की सुबह 6 से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक चिकित्सकीय सेवाएं बंद रखकर विरोध का ऐलान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के आरजीकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर का बलात्कार कर जघन्य हत्या कर दी गई थी। जिनके आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। विरोध स्वरूप नीमच जिले के करीब 30 नर्सिंग होम, 10 क्लिनिक और डेंटिस्ट की सेवाएं कल मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पाएगी। जिसमें ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और गोमा बाई नेत्रालय भी शामिल है। 24 घंटे डॉक्टर्स हड़ताल कर घटना की विरोध में अपना प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक जैन, सचिव डॉक्टर मनीष चामड़िया और डॉ जगदीश वर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे चिकित्सकों की एक वाहन रैली आई एम ए हाउस से शहर के मुख्य मार्गों पर निकलेगी।रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति के नाम करीब अपराह्न 12.30 बजे ज्ञापन दिया जाएगा। शाम 6.30 बजे सभी चिकित्सक भारत माता चौराहा पर कैंडल प्रदर्शन करेंगे। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाएं भी शामिल रहेगी। आमजन से भी इस आयोजन में शरीक होने की अपील की गई है। बताते चलें कि कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नीमच जिले में करीबन 5 हजार मरीज प्रतिदिन अस्पतालों में पहुंचते हैं। आईएमए ने मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE