नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं एसडीएम पवन बारिया ने जल निगम अधिकारियों के साथ बस्सी ब्लॉक में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान प्लांट के समीप पौधारोपण भी किया। साथ ही उपस्थितों को हरियाली का महत्व बताते हुए सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया।