खरगोन। शह और मात का यह खेल बुद्धिमानों का खेल है आपका शतरंज खेल को चुनना यह दर्शाता है कि आपकी बुद्धि प्रखर है जिसकी बुद्धि जितनी तेज होगी और जो जितना आगे इकी सोच कर चाल चलेंगे शतरंज खेल पर उनकी पकड़ उतनी ही मजबूत होगी यह बात भास्कर गाचले अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरगोन ने बतौर मुख्य अतिथि जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानूडे ने कहा कि आप पढ़ाई भी खूब करें और खेले भी खूब जैसे पढ़ाई करके नवाब बन सकते हो वैसे ही खेल खुद में करियर बनाकर भी आप नवाब बन सकते हैं इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर की प्राचार्या रेणु राय ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी देकर विद्यार्थियों को शतरंज खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है इस प्रतियोगिता से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन होगा जो आने वाले समय में संभाग, राज्य स्तर पर खरगोन जिले को गौरवान्वित करेंगे। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 22 से अधिक विद्यालयों के 175 से अधिक बालक बालिक खिलाड़ियों ने 14,17 ,19 आयू वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में सहभागिता की।