भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम ‘शहर सरकार’ बहनों को रक्षाबंधन त्यौहार का गिफ्ट देगी। भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने-आने के लिए बहनें 278 बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। निगम की मेयर इन काउंसिल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
महिलाएं सुबह 6 बजे रात 9 बजे तक सफर कर सकेंगी। बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) बसों का संचालन करती है। सोमवार 19 अगस्त को बहनें फ्री में सफर कर सकेंगी। भोपाल नगर निगम द्वारा हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात दी जाती है। भोपाल सिटी बस में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।