BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 10:50 am
KHABAR : पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करना हमारी जिम्मेदारी है - विधायक सोनकर, आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ हो उसके लिए एक पेड़ अवश्य लगाए, पढे़ खबर  

Share On:-

भौरासा। वृक्षारोपण करना प्रकृति, समाज एवं अपनी आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जवाबदेही वृक्षारोपण की महत्ता को आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति जानता है। इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से लोगों को जोड़ने का काम किया है। वृक्षारोपण का यह कार्य एक ईश्वरीय कार्य है।  प्रकृति के प्रति हमें जितना संवेदनशील होना चाहिए कहीं ना कहीं उसमें कुछ चुक हो रही है। क्योंकि हममें से ही कुछ हैं जो इन हरे भरे वृक्षों को काटने से भी चूकते नहीं है। वृक्ष कटाई स्व आने वाले दुष्परिणाम कि उन्हें शायद अनुभूति भी नहीं है। वही आग्रह किया कि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ हो उसके लिए एक पेड़ अवश्य लगाए। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने के महाअभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत पांदा जागीर के भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में कहीं। सर्व प्रथम भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर आशिर्वाद लिया! विधायक डॉ राजेश सोनकर का पांदा जागीर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। देवनारायण मंदिर प्रांगण में 501 पौधे मियावाकी विधि ( जापानी विधि) से वृक्षारोपण किया गया। विधायक सोनकर ने मौजूदा लोगो को पोधा लगाने व उसकी देखभाल करने को लेकर एक संकल्प भी दिलवाया साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई। वही विधायक द्वारा ग्रामीणों की मांग पर देवनारायण मंदिर पर टीन सेट के लिए 5 लाख रूपए की राशि सहित काम लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक सोनकर के अलावा  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुलाल अटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता तेज सिंह बघेल,बहादुर सिंह पिलवानी, देवी सिंह गुर्जर भगत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार,कार्यक्रम का संचालन रवि पटेल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE