BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 11:03 am
REPORT : रक्षाबंधन के त्योहार से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, अधिकारियों ने किया पैदल भ्रमण, वाहन चालकों के साथ इन्हें भी दी हिदायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्यौहारो को देखते हुये एवं शहर में जगह जगह राखी व अन्य सामग्रियो की दुकाने लगने के कारण शहर के मुख्य मार्ग पर अत्यधिक भीड़ भाड़ बनी रहती है । त्यौहारो में आमजन खरीददारी करने में  असुविधा न हो एवं शहर का यातायात व्यवस्थित ढंग से चल सके इस हेतु यातायात पुलिस द्वारा शाम के समय जब भीड़ का दबाव अधिक रहता है शहर मे लगातार पैदल भ्रमण कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, सूबेदार सोनुबडगुर्जर, सूबेदार धर्मेन्द्रसिंह गौर व यातायात टीम के द्वारा शहर के मुख्य मार्ग टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक से कमल चौक, विजय टाकिज तक  पैदल भ्रमण कर सड़क पर लगाई गई अतिरिक्त दुकानो का सामन सुव्यवस्थित ढंग से लगावाया गया साथ ही दुकानदारो को समझाईश दी की वह अपनी दुकानो को निर्धारित सीमा में रखे सामानो को रोड़ पर न फैलाए जिससे यातायात अवरूद्ध हो साथ ही सडक पर गलत तरीके से पार्क किये वाहनो को हटवाया, राँग साईट चलने वाले वाहन चालको को समझाईश दी व दुकानदारों को भी अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा में रखने की हिदायत दी व अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहको के वाहनो व्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने की हिदायत दी गई। 

नोट- यातायात पुलिस नीमच आमजन व दुकानदारो से अपील करती है कि वर्तमान में त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये आम रोड़ /आम मार्ग पर अपनी दुकान का सामान व अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहको के वाहनो को अपने दुकान के दायरे के अंदर ही रखे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE