कुकडेश्वर। गुर्जर दूध डेरी सेंट्रल बैंक के पास से मावा का एक, साईं कृपा रेस्टोरेंट बस स्टैंड से दो नमूने मावा व सेव नमकीन, होटल श्री बालाजी बस स्टैंड से दो नमूने मावा व सेव नमकीन, पूजा रेस्टोरेंट सांवलिया मंदिर के पास से दो नमूने बेसन लड्डू व सेव नमकीन, गोपाल तम्बोली गायरी चोक से दो नमूने मावा पेठा व सेव नमकीन, सीएम स्वीट्स सब्जी मंडी के पास से एक नमूना गुलाब जामुन का जांच हेतु लिया गया एवं मानसा से होटल गनपत मंदसौर नाका से एक नमूना मावा, माँ आईजी मिष्ठान कारगिल चौराहा से एक नमूना मावा बर्फी का लिया गया। कुल 11 नमूने जांच हेतु लिए गए जिनको जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल व इंदौर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।