कुंडला। आज विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओ और लाड़ली बहनों को संबोधित किया। जगेपुर हाड़ा में लाड़ली बहनों द्वारा भैय्या ओमप्रकाश सखलेचा को रक्षासूत्र राखी बांधी गई और रक्षाबंधन की शुभकामनाए दी गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा जिला मंत्री सतीश व्यास मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नंदलाल भांभी, जनपद पंचायत सदस्य मंगीलाल भील, सरपंच संघ अध्यक्ष उगमसिंह राजपुत, किशोर पाटीदार, प्रवीण नागौरी, अर्जुन जाट, आईटी सेल नीतेश सेन और सभी ग्रामवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।