BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 1:56 pm
REPORT : आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए अलर्ट मोड पर आाया खाद्य विभाग, इन संस्थानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूनें, व्यापारियों में मचा हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। खाद्य सुरुक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधी प्रशासन ने बताया कि विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत  आगामी त्यौहारों में आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए जिले में दिनांक 17.08.2024 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने फर्म मधु श्री स्वीट्स नेवरी बागली मार्ग तहसील हाटपिपल्या जिला देवास से मावा, मावा कतली, फर्म आर्शीवाद रेस्टॉरेंट देवगढ़ चौराहा हाटपिपल्या से मावा, कलाकंद, मावा बर्फी, सोन पपड़ी, फर्म उदावत रेस्टॉरेंट देवगढ़ चौराहा हाटपिपल्या से कलाकंद, मिल्क केक, फर्म श्री सांवरिया दूध डेयरी देवास रोड़ हाटपिपल्या से दूध का नमूना, फर्म- जाट दूध डेयरी देवगढ़ चौराहा हाटपिपल्या से दूध का नमूना, फर्म श्री सांवरिया दुग्ध डेयरी नेवरी बागली मार्ग हाटपिपल्या से मिश्रित दूध का नमूना एवंखाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्केल ने फर्म- राजस्थान स्वीट्स नेमावर रोड़ खातेगांव से बीकानेर बर्फी, ओम साँई कृपा दूध डेयरी अहिल्या मार्ग खातेगांव से घी, पनीर, मावा, दही के नमूनें, फर्म प्रकाश स्वीट्स बस स्टेण्ड खातेगांव से मावा, मिठाई के नमूनें लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। 
उन्होने बताया कि गत दिवस सुरेन्द्र ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फर्म नंदनी स्वीट्स अग्रसेन नगर देवास से मलाई टिकिया, दूध कतली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्केल ने फर्म मनोज उपहार गृह बस स्टेण्ड नेमावर से कलाकंद, मावा, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू, फर्म श्री सीताराम रेस्टोरेंट से पेढ़ा, कलाकंद के नमूने एवंखाद्य सुरक्षा अधिकारी वैशाली सिंह ने फर्म पाटीदार दूध डेयरी पुंजापुरा रोड़ उदय नगर से मावा, दही, घी, पनीर एवं फर्म माँ अम्बे रेस्टोरेंट एण्ड एव्हरफ्रेश उदय नगर से मावा पेढ़ा, केसर पेढ़ा, रसगुल्ला, सोहन पपड़ी, फर्म- शर्मा रेस्टोरेंट उदय नगर से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, फर्म जैन मिष्ठान भंडार बस स्टेण्ड उदय नगर से मावा पेढ़ा के नमूने लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE