मुरैना। व्यापारिक संगठन कनफिडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएटी) के द्वारा मुरैना शहर के टीआरपुरम स्थित सेवा सदन में औद्योगिक एवं व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, वन मंत्री रामनिवास रावत, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता एवं कार्यक्रम के सचिव भूपेंद्र जैन वह उनके भाई रविंद्र जैन सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों तथा उद्योगपतियों की समस्याओं का निदान कराना था। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने तथा उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष तथा दोनों मंत्रियों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि उनके सामने मुरैना जिले में क्या-क्या चुनौतियां सामने आ रही हैं तथा उनका निदान किस प्रकार से किया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्रियों ने उद्योगपतियों तथा व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा जल्द से जल्द उनका निराकरण करने का भी आश्वासन दिया। इस सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्रियों ने सभी उद्योगपतियों और व्यापारियों से औपचारिक मुलाकात की।
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्रियों के आने के कारण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासन की अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों में एसडीएम तथा सीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम चालू है तथा इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कृषि उपज मंडी में आयोजित शिलान्यास के कार्यक्रम में जाएंगे।